Site icon Khabribox

साल की पहली बर्फबारी से ढकी मुक्तेश्वर और नैनीताल की वादियां

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव हो रहा है। ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं नैनीताल और मुक्तेश्वर की ऊंचाई वाली पहाड़ों पर बर्फ गिरने लगी है।

बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ियां

यहां सरोवर नगरी नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थल रामगढ़ मुक्तेश्वर धारी समेत अन्य ऊंचाई वाले हिस्सों पर साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। गुरुवार सुबह से सभी पर्यटक स्थलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फ की फाहे गिरने से पर्यटन कारोबारी खुश नजर आ रहे हैं। जिसमें मुक्तेश्वर, धानाचूली, क्वैदल, मनाघेर, सतबुंगा, छिपा आदि ऊंची पहाड़ की चोटियों बर्फ की चादर जमी है।

Exit mobile version