Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की इस परीक्षा की तारीख में फिर हुआ बदलाव, देखें नई तिथि

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड़ लोक सेवा आयोग की परिक्षा तिथि मे एक बार फिर बदलाव किया गया है।

परीक्षा में बदलाव

UKPSC ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विभागो के अन्तर्गत आयोजित होने वाली परिक्षाओं मे अधिक आवेदन पत्रों को देखते हुए 19 फरवरी को आयोजित होने वाली UKPSC की सहायक लेखाकार परीक्षा अब 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित होने वाली थी। पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद तिथि मे बदलाव किया गया और इस परीक्षा की तिथि 19 फरवरी तय की गई। इसके बाद अब एक बार फिर से तिथि मे बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

12 फरवरी को होगी पटवारी परीक्षा

दरअसल आठ जनवरी को पटवारी परीक्षा आयोजित की गई। जिसके बाद इस परीक्षा के लीक होने की खबर सामने आई थी। जिसमें कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गई। वहीं अब परीक्षा संबंधी सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जा रहा है। जिसमें कोई लापरवाही न हो। वहीं अब पटवारी परीक्षा दोबारा 12 फरवरी को आयोजित हो रही है।

Exit mobile version