Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में उत्तराखंड के इस थाने ने बनाई जगह, गृह मंत्री ने किया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में उत्तराखंड के जनपद चम्पावत के बनबसा थाने ने जगह बनाई है।

देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में बनबसा पुलिस थाना शामिल

पुलिस थानों की वर्ष 2022 की वार्षिक रैंकिंग में बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन थानों में स्थान मिला है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर बनबसा पुलिस स्टेशन को सम्मानित किया। थानाध्यक्ष बनबसा उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार मिला। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक ने दी शुभकामनाएं

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक चम्पावत सहित बनबसा थाने के समस्त कर्मियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश में 16 हजार पुलिस स्टेशन हैं और उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाना गौरव की बात है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समस्त उत्तराखंड पुलिस को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है।

Exit mobile version