Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आधुनिक हथियारों से लैस होंगे होमगार्ड्स

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब उत्तराखंड पुलिस हाईटेक होने जा रही है।‌ जिससे अपराध पर लगाम लगेगा।

एसएलआर और‌ पिस्टल से लैस होंगे होमगार्ड्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड्स केवल खुराना की देखरेख में देहरादून के थानों रेंज में जवानों को 13 दिवसीय एसएलआर प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलता रहेगा‌। एसएलआर के बाद एक महीने के अंदर 100 पिस्टल भी जवानों को मिल जाएंगी।

होमगार्ड्स की तैनाती

उन्होंने आगे बताया कि इस फायरिंग अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में पुलिस विभाग, शासन, प्रशासन, जिलाधिकारी कार्यालयों, तहसीलों, राज्य स्तरीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों निगमों, विभिन्न राजकीय मेलों, राजकीय धरोहर स्थलों, निर्वाचन ड्यूटी में सुरक्षा के दृष्टिगत सशस्त्र होमगार्ड्स तैनात किए जाने की बढ़ती मांग है। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड्स केवल खुराना ने बताया कि नई चौकियां खोलने की तैयारी चल रही है।‌ जिसमें होमगार्ड्स की तैनाती होगी। ट्रेनिंग के बाद इनकी तैनाती होगी।

Exit mobile version