Site icon Khabribox

हल्द्वानी के हर्षित लोहनी बनें वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं और देशभूमि को गोरवान्वित कर रहे हैं।

उत्तराखंड के लाल ने किया गोरवान्वित

ऐसा ही एक उदाहरण हल्द्वानी से सामने आया है। यहां हल्द्वानी के उचांपुल निवासी जगदीश चंद्र लोहनी और सरोज लोहनी के पुत्र हर्षित लोहनी ने आज भारतीय वायुसेना में फ्लाईंग ऑफिसर बन अपने माता पिता के साथ ही पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा कर दिया है। हर्षित बचपन से ही मेधावी छात्र रहें हैं। हर्षित जैसे युवा आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

Exit mobile version