Site icon Khabribox

Earthquake: उत्तराखंड: यहां भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। रविवार सुबह उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मेग्नीट्यूड मापी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी। इस भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

Exit mobile version