नैनीताल जा रहे लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आज नैनीताल में इस वीकेंड पर पुलिस ने ट्रैफिक का प्लान बदल दिया है।
लोगों से सहयोग की अपील-
बताया जा रहा है कि अर्जुन देव शहादत दिवस पर गुरुद्वारे सभा द्वारा नगर कीर्तन के चलते यह बदलाव किया जा रहा है। दोपहर से शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी. प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से व्यवस्था में सहयोग की अपील भी की है।
डायवर्ट प्लान-
✓ जिस पर मालरोड में जुलूस के दौरान मल्लीताल से तल्लीताल को जाने वाले सभी वाहनों को राजभवन रोड होते हुए तल्लीताल डाट चौराहे पर निकाला जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था कुछ इस तरह रहेगी।
✓ कालाढूंगी की ओर से तल्लीताल आने वाले ट्रैफिक को कालाढूंगी रूसी बाईपास से, हल्द्वानी रूसी बाईपास होते हुए हनुमानगढ़ी से तल्लीताल डाट लाया जायगा।
✓ बारापत्थर की ओर से तल्लीताल जाने वाले ट्रैफिक को बारापत्थर से होली एंजल स्कूल, अयारजंगल कैम्प, शेरवुड कालेज से आल सेन्ट कालेज, राजभवन तिराहा से फांसी गधेरा होते हुए तल्लीताल डाट चौराहा लाया जाएगा।