Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कुमाऊं के लोग पी गए 700 करोड़ की शराब, टूटे सारे रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार पुलिस द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

कुमाऊं मंडल में लोगों ने पी सबसे ज्यादा शराब

वहीं दूसरी ओर कुमाऊं मंडल में लोग करीब 701 करोड़ की शराब पी गए। जिससे सरकार के राजस्व में काफी इजाफा हुआ है‌। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2022-23 में आबकारी विभाग को कुमाऊं मंडल से शराब से करीब 783 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला था। जिसमें से विभाग द्वारा जनवरी माह तक करीब ₹701 करोड़ रुपए का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है‌। इस वित्तीय वर्ष में अभी भी ₹82 करोड़ 55 लाख की राजस्व बकाया है। जिसे वसूलने के लिए अभियान तेज किया गया है। मार्च तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

नैनीताल वाले पियक्कड़ी में सबसे आगे

जिसमें नैनीताल 273 करोड़ 24 लाख, उधम सिंह नगर के लिए 148 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था। शराब पीने के मामले में कुमाऊं मंडल में नैनीताल सबसे आगे हैं। यहां लोगों ने पियक्कड़ी में रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है।

Exit mobile version