Site icon Khabribox

उत्तराखड: पुलिस हेड कांस्टेबल का नंबर हैक कर परिचितों से ठगे एक लाख रुपए, चढ़ा पुलिस के हत्थे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तराखंड में लगातार ठगों का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जो अलग अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे है।

पुलिस हेड कांस्टेबल का नंबर किया था हैक

इसी बीच एक खबर सितारगंज से सामने आई है। यहां पुलिस हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव के मोबाइल नम्बर हैक कर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आज बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

ठग को मथुरा से गिरफ्तार कर लाई पुलिस

दरअसल हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव के मोबाइल नम्बर हैक कर उनके व्हाट्सएप की डीपी पर नरेंद्र यादव की फोटो लगाकर हैकर ने करीब एक लाख की ठगी की। हैकर ने उनके जानने वालों से गूगल पे और फोन पे के माध्यम से 80 हजार रुपये ठगे हैं। हैकर बैंक खाता जयपुर का है।‌ जिसके बाद नरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर सर्विलांस व बैंक डिटेल की रिपोर्ट निकाली गयी। टीम को यूपी और राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस ने 14 फरवरी को एटीएम से पैसे निकालने की फिराक में आये एक संदिग्ध रवीन्द्र सिंह को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ लिया। उसके कब्जे से दो एटीएम कार्ड सचिन साहु व संगीता पालकर नाम के तथा 10200 रूपये व दो मोबाईल फोन बरामद किये।

टीम में रहें शामिल

इस दौरान टीम में निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल, एसआई जगदीश तिवारी, नरेन्द्र यादव, देवेन्द्र कन्याल, बलवन्त सिंह, एसओजी के भुवन पाण्डे शामिल रहे।

Exit mobile version