Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें हैल्थ अपडेट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अचानक गुरुवार को तबीयत बिगड़‌ गई।

देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हरीश रावत

जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि गुरुवार सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। जिस पर वह घर जाने के बाद अस्पताल चेकअप के लिए गए। वहां उनके टेस्ट हुए और फिर भर्ती किया गया।

स्वास्थ्य में सुधार

जिसके बाद अब हरीश रावत की तबीयत सामान्य बताई गई है। आज देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनकी हैल्थ अब बेहतर है।

Exit mobile version