Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस के ‌साथ दिल्ली के युवकों ‌ने की हाथापाई, हेड कांस्टेबल की फाड़ी वर्दी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरिद्वार में बड़ी संख्या में इन दिनों पर्यटक घूमने आ रहे‌ है। ऐसे में ‌यहां‌ लगातार लोगों की भीड़ बढ़ रही है।

जानें पूरा मामला-

वहीं हरिद्वार से एक खबर सामने आई है। यहां ‌दिल्ली के युवकों ने दबंगई दिखाते हुए उत्तराखंड पुलिस के जवानों को पीट दिया। युवको ने एक हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हाईवे पर हूटर बजाकर गलत साइड पर कार दौड़ा रहे इन युवकों को रोक दिया था। पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोका तो युवक पुलिस से भिड़ गए, और‌ हाथापाई करने की कोशिश भी की। बात बढ़ी तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। देर रात उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई हो‌‌ रही है।

Exit mobile version