Site icon Khabribox

जाॅब अलर्ट: उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्ती, देखें वेबसाइट

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड में रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गये है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जिसमें निर्देशक हॉस्पिटल मैनेजमेंट के एक पद पर, निर्देशक मेडिकल एवं क्वालिटी के एक पद पर, प्रबंधक शिकायत निवारण प्रबंधक के दो पद पर प्रबंधक क्लेम्स वैरीफिकेशन के 04 पद पर राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार अथवा केन्द्रीय सरकार के उपक्रमों से वेतन स्तर ( पे – मैट्रिक्स ) 11 या उससे उच्च वेतन स्तर से सेवानिवृत्त एलोपैथिक चिकित्सक कार्यरत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी की भर्ती होनी है ।

आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये‌ है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है।

देखें वेबसाइट

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sha.uk.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


Exit mobile version