Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लगनशील और प्रतिभाशाली युवाओं का मनोबल टूटने नहीं दिया जाएगा- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

उत्तराखंड में सरकारी परीक्षा भर्तियों में धांधली व लीक होने जैसी घटनाओं के विरोध में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

अफवाह फ़ैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिसके बाद अब उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू हो गया है। साथ ही भर्ती परीक्षा में अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न करें विश्वास

इसके अलावा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस की मुख्य परीक्षा समेत सभी भर्ती परीक्षाएं जारी कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही इनके प्रचार-प्रसार का हिस्सा बनें। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव ने अभ्यर्थियों से कहा कि भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी परिश्रम करने वाले हजारों प्रतिभाशाली व लगनशील युवाओं का मनोबल टूटने नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version