Site icon Khabribox

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में 48 फीसदी लोग ही इंटरनेट का करते हैं इस्तेमाल, रिपोर्ट में खुलासा

आज इंटरनेट का काफी महत्व बढ़ गया है। बिना इंटरनेट के ‌कोई काम की जानकारी हमें तुरंत मिल जाती है। वहीं एक सर्वे में इसी संबंध में जानकारी दी गई है।

उत्तरप्रदेश सबसे आगे-

जिसमें उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 48 फीसदी ग्रामीण आज भी इंटरनेट की पहुंच से दूर हैं। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की वार्षिक रिपोर्ट के आंकड़े से इस बात की जानकारी मिली है। वहीं यूपी में 10 करोड़, दिल्ली में 4 करोड़ उपभोक्ता ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 10.12 करोड़ और देश की राजधानी दिल्ली में 4.05 करोड़ लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं। यूपी में ग्रामीण क्षेत्रों में 4.88 करोड़ और शहरी क्षेत्रों में 5.24 करोड़ लोग इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। दिल्ली में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों का आंकड़ा शत-प्रतिशत से ज्यादा है।

उत्तराखंड में इंटरनेट का इस्तेमाल-

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2022 तक उत्तराखंड में करीब 83.8 लाख लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। इनमें शहरी क्षेत्रों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या तकरीबन 44.9 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में 38.9 लाख है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 52 फीसदी लोग ही नेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Exit mobile version