Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से 07 मार्च तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में हर साल अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाता है।

मुख्यमंत्री योग महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

जिसके चलते हर साल की तरह इस साल भी आज 01 मार्च से 7 मार्च तक यह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में बताया गया है कि 01 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित कई अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान योग की जहां बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा, वहीं मन की शांति और स्वस्थ शरीर का अनोखा अनुभव भी प्राप्त होगा।

Exit mobile version