Site icon Khabribox

उत्तराखंड का नकल विरोधी कानून लागू करेगा यह राज्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू हो गया है। जिसके बाद अब महाराष्ट्र भी उत्तराखंड के नकल विरोधी कानून को लागू करेगा।

महाराष्ट्र लागू कर सकता है उत्तराखंड का नकल विरोधी कानून

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून लाए जाने के बाद पूरे देश में उत्तराखंड की प्रशंसा हो रही है। जिसके बाद नकल विरोधी कानून को देश में लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार भी इस कानून का अध्ययन करने जा रही है। जिसके लिए महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से नकल विरोधी कानून पर सुझाव और शासनादेश मांगा है। वो इस कानून को स्टडी करेंगे। जिसको देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस को नकल विरोधी कानून संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है।

Exit mobile version