Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां शूटिंग के नाम पर दिल्ली के युवक ने मांगा कैमरा, बहाना बनाकर हो‌ गया फरार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में दिल्ली निवासी युवक‌ ने शूटिंग के लिए कैमरा मांगा और फिर फरार हो गया।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि दिल्ली के सुमित ने हरिद्वार में एल्बम शूटिंग के लिए कैमरा किराये पर लिया। जिसके बाद गुड्डू ने अपने कर्मचारी शिव को कैमरा लेकर सुमित के साथ हरिद्वार भेज दिया। वह शिव को रेस्टोरेंट ले गया। इसके बाद बहाना बनाकर सुमित फरार हो गया। शक होने पर शिव जब होटल पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और कैमरा गायब था।

युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि जब पुलिस ने होटल के कैमरे खंगाले तो सुमित के अलावा एक और युवक नजर आ रहा है। कैमरे की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

Exit mobile version