Site icon Khabribox

Earthquake: उत्तराखंड के इस जिले में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से निकले लोग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर आज होली के दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर भूकंप आया। होली के जश्न में डूबे लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त तहसील/थाना चोकियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक, किसी भी तहसील इलाके में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय में हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।

उत्तरकाशी में पहले भी आए भूकंप के झटके

इससे पहले भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे।

इससे पहले इन जिलों में आए भूकंप के झटकें

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दो महीने में उत्तराखंड में 14 ऐसे भूकंप आ चुके हैं। इससे पहले 5 मार्च को उत्तरकाशी में 2.5, 1.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। 13 जनवरी को उत्तरकाशी में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया था। देहरादून में 20 जनवरी को 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 22 जनवरी को पिथौरागढ़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 25 जनवरी को पिथौरागढ़ में 2.1 तीव्रता‌ का भूकंप आया। 29 जनवरी को चमोली में 2.0 तीव्रता का भूकंप आया। 10 फरवरी को रुद्रप्रयाग में 2.5 तीव्रता का भूकंप आया था। बागेश्वर में 20 फरवरी को 2.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इसके अलावा 24 फरवरी को पिथौरागढ़ में 2.5, 2 मार्च को पौड़ी में 2.4, 2 मार्च को बागेश्वर में 2.6, दून स्थित नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी और वाडिया हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी में भी ये भूकंप रिकॉर्ड किए गए हैं।

Exit mobile version