Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जोशीमठ में फीका रहा होली का रंग, गाए मार्मिक गीत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात खराब है। लोगों को अपना आशियाना छोड़ना पड़ रहा है। जिससे लोगों में दुख का दर्द है।

जोशीमठ के लोग का दर्द

वहीं उत्तराखंड में एक तरफ हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ में इस बार होली का रंग फीका रहा है। जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद घरों को छोड़कर कहीं और बसे प्रभावित लोग अपने घरों में होली नहीं मना पाएं। सादगी के साथ पंरपरा को देखते हुए होली मनाई।

संघर्ष समिति का धरना जारी

वहीं जोशीमठ में संघर्ष समिति के आंदोलन का आज 63वें दिन था। आंदोलनरत महिलाओं ने धरना स्थल पर होली के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान महिलाओं ने आपदा से संबंधित मार्मिक गीत भी गाए। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक वो दृढ़ हिमालय की तरह डटे रहेंगे।‌

Exit mobile version