Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पति की खौफनाक प्लानिंग, पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए किया यह काम, वजह भी बताई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

पति ने की पत्नी की हत्या

यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए लाखों रुपए का सौदा कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जसपुर के पतरामपुर निवासी सलविंदर सिंह पुत्र चंदन सिंह ने थाना कुंडा में तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि तीन मार्च को उसकी बेटी कुलविंदर कौर काशीपुर महिला हेल्पलाइन से काउंसलिंग कर स्कूटी से घर वापस आ रही थी। इस बीच शिवराजपुर के पास एक स्कॉर्पियो वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं अब यह मामला खुला है। पति ने अपनी पत्नी के हत्या करने के लिए 5 लाख रुपये का सौदा किया। हत्या के इरादे से ही स्कॉर्पियो वाहन से कुलविंदर कौर की स्कूटी को टक्कर मारी गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी उसके विदेश जाने के बीच रोड़ा बन रही थी। इस वजह से उसने यह कदम उठाया।

Exit mobile version