Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: बेस अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा, स्थापित हुई सात मशीनें

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलें के बेस अस्पताल में अब मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

अस्पताल में स्थापित हुई सात मशीनें

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए हंस फाउंडेशन ने बेस अस्पताल में डायलिसिस की सात मशीनें स्थापित कर दीं हैं। बेस अस्पताल के ओपीडी भवन की ऊपरी मंजिल में सात डायलिसिस मशीनें लगा दी गईं हैं। इससे पहले तीन मशीनें होने के कारण मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब मरीजों को इन दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।

Exit mobile version