उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल पूरे देश में होली का जश्न मनाया गया। इसी दिन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 21 लोग घायल हो गये।
सड़क हादसे में 21 लोग घायल
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार होली पर्व पर अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में सितारगंज निवासी आयरा, बरी अंजनिया निवासी राहुल, खटीमा निवासी देबू, भगवान, राजेश, हरीश, पवन कुटरा निवासी खीमानंद भट्ट, भगचुरी निवासी नंद लाल, सड़ासड़िया निवासी रोहन सिंह राणा, दियां निवासी मोहित राणा, बिगराबाग निवासी चंद्रा भट्ट, श्रीपुर विचवा निवासी अमन, सनी सिंह, ग्रीन पार्क निवासी जानकी देवी, शिव कालोनी निवासी काजल, अमाऊं निवासी रोहित सिंह, रतनपुर निवासी प्रकाश सिंह, रूद्रपुर निवासी करन विश्वास व राहुल सरकार एवं पूनम देवी घायल हो गए। जिसमें रूद्रपुर के करन विश्वास, अमाऊं के रोहित सिंह व भगचुरी के नंद लाल की हालत गंभीर है। जिन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई है।