Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोग घायल

पहाड़ों में लगातार सड़क हादसों की खबरें बढ़ती जा रही है। जो एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। इसी बीच पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है।

सड़क हादसे में दो लोग घायल

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में थल सड़क में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। बताया गया है कि शनिवार को एक कार थल की तरफ जा रही थी तभी भौड़ी के समीप गहरी खाई में जा गिरी।जिसमें दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

Exit mobile version