Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के इन 10 जिलों में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, भरें जाएंगे 330 पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के 10 जिलों में 330 पदों पर होमगार्ड महिला प्लाटून की भर्ती की जाएगी।

इन जिलों में होगी भर्ती

इस संबंध में शासन ने होमगार्ड विभाग को भर्ती करवाने के लिए मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जुलाई 2023 तक भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने की उम्मीद है। बताया गया है कि इसमें ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिला शामिल हैं। यहां होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती की जानी है।

Exit mobile version