Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ तीन झपट्टामारों को किया गिरफ्तार, तमंचा व आठ मोबाइल बरामद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

तीन मोबाइल झपट्टामार चोरी की बाइक के साथ पकड़े

मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास व शहर के करीब 45 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस ने नागनाथ मंदिर से आगे मोड़ के पास से अजीम पुत्र नासिर हुसैन निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी, मौ. अमन उर्फ गैंडी पुत्र सईद अहमद निवासी पंजाबी सराय , अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रसीद निवासी मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान अजीम पुत्र नासिर हुसैन उम्र 21 वर्ष निवासी मौ0 लक्ष्मीपुर पट्टी बर्फ फैक्ट्री के सामने बांसफोड़ान काशीपुर, मौ0अमन उर्फ गैंडी पुत्र सईद अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी पंजाबी सराय मुस्लिम फंड बैंक के सामने बांसफोड़ान काशीपुर, अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रसीद उम्र 21 वर्ष निवासी मझरा लक्ष्मीपुरपट्टी सुनहरी मस्जिद के पास बांसफोड़ान काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इनके पास से लूट के आठ मोबाइल व तमंचा बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई धीरेंद्र परिहार, एसआई संतोष देवरानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गिरीश मठपाल, महिला कांस्टेबल ऋचा तिवारी शामिल रहे।

Exit mobile version