Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल से शुरू हो रहीं हैं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा, परीक्षा केंद्रों व उसके आसपास लागू रहेगी धारा 144

उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। कल 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए जिले के शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 109 केंद्रों में आयोजित होगी। इसमें 22159 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र व्यवस्थापक व कस्टोडियन की मौजूदगी में 9.30 बजे दिलाकर से पेपर निकाला जाएगा। दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कल पहला पेपर हिन्दी का है।

लागू रहेगी धारा 144

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों व उसके आसपास धारा 144 लागू हो जाएगी। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि परीक्षाएं 16 मार्च से छह अप्रैल तक चलेंगी। सभी परीक्षा केंद्रों के 110 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।

Exit mobile version