Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्कूल की प्रधानाचार्या आरती चितकारिया साउथ एशिया आइडल वूमेन अवार्ड से हुई सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के ब्लाक जौनपुर के जीजीआईसी थत्यूड़ की प्रधानाचार्या आरती चितकारिया अवार्ड से सम्मानित हुई है।

एशिया आइडल वूमेन अवार्ड

दरअसल मध्य प्रदेश की गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साउथ एशिया आइडल वूमेन अवॉर्ड कार्यक्रम व नवाचारी शैक्षिक सेमिनार आयोजित किया। इसमें प्रधानाचार्या आरती चितकारिया को साउथ एशिया आइडल वूमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्या आरती चितकारिया को चयनित कर उनके सशक्त एवं विशिष्ट कार्यों के द्वारा समाज में जागरूकता, बालिका शिक्षा, लेखन और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को उन्हें प्रशंसा पत्र, ट्रॉफी एवमं मेडल देकर सम्मानित किया गया है। जिसके बाद से लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

Exit mobile version