Site icon Khabribox

हल्द्वानी: झांसे में लेकर लोगों की करवाई‌ आरडी-एफडी, लाखों रुपए लेकर फाइनेंस कंपनी हुई फरार

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आरडी-एफडी कराने के नाम पर एक फाइनेंस कंपनी लाखों रुपए लेकर फरार हो गई।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक राजकुमार निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की ओर से तहरीर में बताया गया है कि वर्ष 2018 में नवाबी रोड में ऐली ग्लोबल माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने शाखा खोली। कंपनी संचालकों ने क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ और कॉरपोरेट कार्यालय अहमदाबाद गुजरात में होने की बात कही। कम्पनी की ओर से एफडी, आरडी सहित अन्य बचत योजनाओं का चार्ट जारी किया गया। जिस पर शाखा के शाखा प्रबंधक विनोद सोलंकी और क्षेत्रीय कार्यालय निदेशक सुशील धरोलिया, उमेश बालकिशन, संजय भट्टाचार्य ने उन्हें झांसे में लेकर कई लोगों को झांसे में ले लिया। इसके बाद जुलाई 2021 में तीन वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद लोगों ने जमा की गई धनराशि मांगी तो शाखा प्रबंधक टाल मटोल करने लगे। जिसके बाद से अब तक ग्राहकों की धनराशि का भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं अब संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए हैं।

मुकदमा दर्ज

अब पीड़ितों ने पुलिस से कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version