ऑस्कर पुरस्कार में इस बार भारत ने दोगुना धमाल मचाया है। इसमें आरआरआर के नाटू नाटू गाने और डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ को अवार्ड मिला है।
ऑस्कर में छाए उत्तराखंड के करन थपलियाल
इस डाक्यूमेंट्री फिल्म के सिनेमेटोग्राफी करन थपलियाल मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लाक स्थित ग्राम नौगांव मल्ला निवासी करन थपलियाल को लोग बंधाईया दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में करन थपलियाल परिवार के साथ दिल्ली के खानपुर में रहते हैं और पिछले 15 साल से सिनेमेटोग्राफी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कई डाक्यूमेंट्री और शार्ट फिल्मों के लिए काम किया। द एलीफेंट व्हिस्परर्स, राइटिंग विद फायर और द प्रेसीडेंट्स बाडीगार्ड उनकी चुनिंदा डाक्यूमेंट्री में शामिल हैं।