Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां सड़क हादसे में पैरामेडिकल के छात्र की मौत, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में एक अज्ञात वाहन ने छात्र को टक्कर मार दी। जिसमें छात्र की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

जानकारी के अनुसार क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि एक मई को मोहब्बेवाला से आशारोड़ी के बीच सड़क दुर्घटना में अनुज कुमार मूल निवासी ढूगीधार, बौराड़ी की मौत हो गई थी। वह दून मेडिकल कॉलेज से पैरामेडिकल की पढ़ाई का रहा था। इस मामले में अनुज के भाई मनोज कुमार ने तहरीर दी। जिसके बाद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version