Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 01 अप्रैल से बिजली के साथ पानी भी होगा महंगा, चुकाने होंगे इतने रूपए, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली के साथ पानी के दामों में भी बढ़ोत्तरी होने वाली है।

बिजली और‌ पानी के दामों में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली की दरों में 12 फीसदी तक की बढोत्तरी हो सकती है। इस संबंध में उत्तराखंड उर्जा​ निगम ने प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग को भेज दिया है, जो इस सप्ताह होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है। इसके अलावा उत्तराखंड जल संस्थान ने सरकार से पानी की दरों में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने की मंजूरी ले ली है। इससे एक अप्रैल से प्रदेश भर में पानी प्रति तिमाही 150 से 200 रुपये मंहगा हो जाएगा।

Exit mobile version