Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं जारी, सचल दल लगातार चला रही चैकिंग अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं जारी है।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

जिसमें मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र और हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षाएं हुई। हाईस्कूल विज्ञान में कुल पंजीकृत 8745 में से 8605 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि इंटर समाजशास्त्र में पंजीकृत 2087 में से 2062 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जिलेभर के 118 केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा के लिये सचल दल लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। वहीं मंगलवार को हुई बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा में इंटरमीडिएट की एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया है।

Exit mobile version