Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 10 किलोमीटर रेस में गढ़वाल की मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां गढ़वाल ‌की बेटी ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।‌ चमोली की मानसी नेगी ने ‌गुजरात में चल रही बीसवीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 10 किलोमीटर रेस वाकिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

लोगों ने दी बधाईयां-

इसके अलावा मानसी नेगी ने कोलंबिया में 1 अगस्त से 6 अगस्त तक होने वाली अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है और अब उत्तराखंड की ओर से वे कोलंबिया में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version