Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चंपावत को हराकर अल्मोड़ा टीम ने जीती महिला टी20 कप ट्रॉफी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी में 5वीं राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता आयोजित हुई।

क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि

फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आन्नद भरणे ने प्रतिभाग कर खिलाडियों को पुरस्कृत किया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ ₹31000 का नगद इनाम दिया जबकि उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ₹21000 दिए गए।

अल्मोड़ा की टीम जीती

इसका फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा और चम्पावत के बीच खेला गया। मैच में चंपावत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और अल्मोड़ा की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। अल्मोड़ा की टीम ने कृतिका और शोभा की 70 रनो की शानदार साझेदारी की बदौलत 172 रन बनाए जिसमें कृतिका ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली, लक्ष्य का पीछा करते हुए चंपावत की टीम 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार 51 रन से अल्मोड़ा की टीम ने मैच जीत कर खिताब अपने नाम किया।

Exit mobile version