उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के दो जिलों बागेश्वर व पिथौरागढ़ को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में NH-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए NH(O) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस ट्वीट के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया है।