Site icon Khabribox

राष्ट्रीय राफ्टिंग चैम्पियनशिप में अल्मोड़ा की बबीता ने जीता सिल्वर मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देवप्रयाग में राष्ट्रीय राफ्टिंग चैम्पियनशिप आयोजित हो रही है।

बबीता का शानदार प्रदर्शन

जिसमें उत्तराखंड महिला टीम की खिलाड़ी बबीता गोस्वामी ने उत्तराखंड का नाम देश में रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा की बबीता गोस्वामी ने देवप्रयाग में चल रही 16वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन रेस मे दूसरा स्थान व आरएक्स मिक्स में सिल्वर मेडल जीता है। उत्तराखंड टीम की 22 वर्षीय महिला खिलाड़ी बबीता इससे पूर्व पिछले दो सालों में लद्दाख की झास्कर नदी सहित सिंधु, सियांग, अलकनंदा जैसी नदियों में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

Exit mobile version