Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 136 नशीले इंजेक्शनों को नशेड़ियों को बेचने जा रहें थे दो युवक, पुलिस को देखकर भागे, हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में पुलिस ने 136 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली में सीओ वंदना वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की शाम कटोराताल चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चीमा चौक पर जाम लग गया‌। जिसे खुलवाने के लिए वह लोग उतरे तो, दो युवक उनको देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन दोनों युवकों को पकड़ लिया। उन दोनों के हाथ में मिले 2 बैग की जब तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 136 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आदिल उर्फ जुम्मा पुत्र बुद्धू निवासी काजीबाग व दूसरे ने अपना नाम विशाल उर्फ विक्की पुत्र रामकिशोर निवासी बाल्मीकि कॉलोनी महेशपुरा बताया।

पूछताछ में बताई यह बात

पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि दोनों यह इंजेक्शन बाग में नशेड़ियों को बेचते हैं। वह यह इंजेक्शन होली चौक के पास स्थित दलविंदर व आशा मेडिकल स्टोर के नीरज अग्रवाल से खरीद कर लाते हैं। वह उन दोनों बिना डॉक्टर की पर्ची के यह इंजेक्शन देते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

पुलिस टीम में एसआई धीरेंद्र परिहार, प्रेम कनवाल, ईश्वर, गौरव सनवाल शामिल रहे।

Exit mobile version