Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हाईकोर्ट नैनीताल से हल्द्वानी होगा स्थानांतरित, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बहुत समय पहले से उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित होने की खूब खबरें आई थीं।

हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट

जिसके बाद अब यह खबर सामने आई है कि हाईकोर्ट नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उच्च न्यायालय को स्थानांतरित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी है। अधिवक्ताओं ने इस पर खुशी जताई है।

कहीं यह बात

इस पत्र में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक अवस्थापना उपलब्ध कराने पर केंद्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी।

Exit mobile version