Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, कोरोना वायरस के मामलों में आया उछाल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। देश में फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे‌ है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलें

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 13 मामले सामने आए हैं। जिसमें 09 मरीज देहरादून जनपद से हैैं। वहीं ऊधमसिंहनगर में दो और नैनीताल व पौड़ी गढ़वाल में भी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें राहत की बात यह है कि इनमें क्लस्टर केस नहीं हैैं।

Exit mobile version