Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल से रूद्रपुर में होगा उत्तराखंड प्रो लीग का आगाज, आइपीएल की तर्ज पर धूम मचाएगी यूपीएल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। आईपीएल की तर्ज पर उत्तराखंड में यूपीएल का आगाज होने वाला है।

उत्तराखंड प्रो‌ लीग

उत्तराखण्ड प्रो लीग प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है, जिसका नाम उत्तराखंड प्रो लीग होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लीग में उत्तराखंड से बाहर के 24 नेशनल स्टार टेनिस क्रिकेट खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। प्रत्येक टीम में 12 उत्तराखंडी खिलाड़ी व 3 नेशनल स्टार टेनिस क्रिकेट खिलाड़ी होंगे। जिसमें कुल मिलाकर 15 खिलाड़ियों की टीम होगी।

मैच के मुकाबले

प्रत्येक टीम को लीग की तरफ से कोच व मेंटोर दिए जाएंगे। लीग को और रोमांचित करने के लिए चीयरलीडर्स भी होंगी। जिसमें टीम के खिलाड़ियों के ऑक्शन के बाद टीम के बीच में मैच के मुकाबला 31 मार्च, 1 व 2 अप्रैल 2023 को रुद्रपुर के काशीपुर रोड जैन ग्लोबल स्कूल के ग्राउंड में शुरू होंगे।

Exit mobile version