Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: डाॅक्टर व‌ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां थल गोचर में तैनात डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।

दो व्यक्ति गिरफ्तार-

मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों गोचर के स्टाफ ने कुछ लोगों पर मारपीट, अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 186, 332, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी चेटाबगड़ निवासी चंद्र भान सिंह व कमलेश सिंह कोश्यारी को पकड़ा है।

यह लोग रहें शामिल-

इस दौरान टीम में एसआई पूजा मेहरा, बृजेश नयाल, हरीश वर्मा शामिल रहे।

Exit mobile version