Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यूट्यूबर लता अधिकारी ने की आत्महत्या, सामने आई यह वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून के थाना पटेल नगर के चंद्रबनी इलाके में यूट्यूबर लता अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार लता अधिकारी ने शनिवार को घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यूट्यूबर लता अधिकारी को लेकर पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया केस को आत्महत्या मानकर ही चल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

यूट्यूब चैनल को लेकर थी परेशान

वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि लता अधिकारी अपने यूट्यूब चैनल को लेकर परेशान थी कि उसका यूटयूब चैनल नहीं चल रहा है और फाॅलोअर्स कम हो रहें हैं।

Exit mobile version