उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में 2023-24 सत्र के लिए एडमिशन होना है।
इन खेलों से होगा चयन
जिसमें कक्षा छह में एथलेटिक्स, फुटबाल, वालीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट हॉकी, बैडमिंटन और जूडों (बालक वर्ग) और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में इसी कक्षा में फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स (बालक वर्ग) खेलों में प्रवेश के लिए उत्तराखंड के बालकों का प्रारंभिक चयन एवं ट्रायल्स कंडोलिया मैदान में किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार यह चयन 26 अप्रैल सुबह 9 बजे से होगा।
प्रवेश के लिए इतनी होनी चाहिए उम्र
इसके लिए कक्षा 6 में प्रवेश के समय उम्र एक जुलाई 2023 को 12 साल से अधिक और 10 साल से कम नहीं होनी चाहिए। जिसमें चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी उक्त खेलों से संबंधित प्रॉस्पेक्टेड डेढ़ सौ रुपए में खेल कार्यालय पौड़ी से ले सकते हैं।