Site icon Khabribox

हल्द्वानी: घर हड़पने के लालच में बेटे-बहू ने दी बुजुर्ग महिला को बम से उड़ाने की धमकी

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां को बम से उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी घर को हड़पने के लिए दी।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार भोलानाथ गार्डन निवासी ऊषा देवी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया है कि उनके पति का निधन हो गया है। तब से बेटा राजेश और बहू रेखा उनके घर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आए दिन दोनों उनके साथ गाली गलौज करते हैं। बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मार्च को बहू रेखा ने उन्हें घसीटकर सड़क पर फेंक दिया। इससे उन्हें काफी चोट आई। साथ ही यह आरोप भी लगाया कि बेटे राजेश ने भी बहू का साथ दिया और घर खाली नहीं करने पर बम से उड़ाने की धमकी देने लगा। आरोप लगाया कि बेटे ने उन्हें रसोई सिलेंडर के विस्फोट से जिंदा जलाने की भी धमकी दी है।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद बुजुर्ग ने बहू-बेटे से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी बहू-बेटे के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version