Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कल से 11 अप्रैल तक कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन, लोकगायक अपने सुरों से सजाएंगे महफिल

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कुमाऊं द्वार महोत्सव

यह आयोजन हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में होने जा रहा है। जिसमें 7 से 11 अप्रैल तक होने वाले कुमाऊं द्वार महोत्सव में उत्तराखंड की लोककला, लोक संस्कृति, पहनावे और खानपान की झलक देखने को मिलेगी.
इसके साथ-साथ उत्तराखंड के कई लोक गायक अपने सुरों से महफिल सजाएंगे। इसके अलावा महोत्सव के आखिरी दिन 11 अप्रैल को बॉलीवुड स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version