Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऋषिकेश पंहुची मशहूर गायिका श्रेया घोषाल, कहा- यहां आकर अपार शांति का हुआ अनुभव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड इंडस्ट्री की सिंगर श्रेया घोषाल कुछ दिनों पहले उत्तराखंड पंहुची।

उत्तराखंड पंहुची श्रेया घोषाल

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल भी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंची। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट कर, उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रेया घोषाल ने विश्व विख्यात गंगा आरती में हिस्सा लेकर विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। इससे पहले गुरुकुल के ऋषि कुमारों ने गायिका श्रेया घोषाल का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर अपार शांति का अनुभव हो रहा है।

Exit mobile version