Site icon Khabribox

कैंची धाम के बाबा नीब करौली के दर्शन को नैनीताल पंहुची अंतराष्ट्रीय महिला बाक्सिंग चैंपियन लवलीना, खिलाड़ियों ने किया भव्य स्वागत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अंतराष्ट्रीय स्तर की बाॅक्सर लवलीना उत्तराखंड पंहुची। यहां उन्होंने नैनीताल में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए।

हुआ भव्य स्वागत

नैनीताल टोक्यो ओलंपिक में महिला बॉक्सिंग में कांस्य पदक व दिल्ली में आयोजित हुए अंतराष्ट्रीय महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी लवलीना बरगोहाई नैनीताल पहुंची है। यहां उन्होंने आज रविवार को बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए।‌ लवलीना के नैनीताल पहुंचने पर स्थानीय बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने उनका भव्य स्वागत किया ।

Exit mobile version