Site icon Khabribox

हल्द्वानी: गौवंश की हत्या की कोशिश के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, की सख्त कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ यहां वनभूलपुरा पुलिस ने गौवंश की हत्या की कोशिश के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार गौ सदन संचालक सुरेंद्र नेगी की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि पांच मार्च को उन्हें स्थानीय पार्षद तन्मय रावत का फोन आया। उन्होंने बताया कि रेलवे बाजार के पास एक गौवंश की सांस की नली कटी हुई है। गौसंरक्षक जोगेंद्र जोगी की मदद से गौवंश को पशु चिकित्सालय ले जाकर सर्जरी करवाई गई।

सख्त कार्रवाई की मांग

जिसके बाद उन्होंने पुलिस से अज्ञात का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version