Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां स्कूल संचालक के घर दिनदहाड़े हुई चोरी, तमंचे के बल पर लूटे जेवर और नकदी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में चोरी की और फरार हो गए।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज दोपहर करीब 12 बजे नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर पद से रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाता है। आज दोपहर संदीप की पत्नी, बहन और मां घर में मौजूद थे। तभी बदमाश घर पर घुस गये। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू था। घर के नीचे हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी थीं। बदमाशों ने उन्हें डराते हुए जेवर और कीमती सामान मांगा। जिसके बाद बदमाश सोने के कई जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए।

तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version