उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार की पुलिस लाइन में 25 अप्रैल से राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी- लेखपाल ) भर्ती परीक्षा 2022 की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा शुरू होगी।
शारीरिक परीक्षा का आयोजन
बताया गया है कि 24 अप्रैल से लोक सेवा आयोग में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बीते कल गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार- 25 अप्रैल को देहरादून और बागेश्वर, 26 को पौड़ी गढ़वाल, 27 को नैनीताल और चंपावत, 28 को उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग, 02 मई को चमोली व अल्मोड़ा, 03 को पिथौरागढ़ – टिहरी, 04 को यूएसनगर व 05 मई को हरिद्वार के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।